MICHAEL JACKSON [KING OF POP]
दोस्तो आज मैं बात करने जा रहा हूं किंग ऑफ पॉप के नाम से प्रसिद्ध माइकल जोसेफ जैक्सन की जिन्हें हम आम तौर पर MICHAEL JACKSON के नाम से जानते हैं। दोस्तो भले ही माइकल आज हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन वे आज भी अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं और उनकी दीवानगी का अंदाजा अब इसी बात से लगा सकते हैं कि मरने के कई सालों के बाद भी वे फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी हैं।
MICHAEL JACKSON [KING OF POP] INTRO
दोस्तो एक सामान्य से परिवार में जन्म लेने वाले माइकल की जिन्दगी आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। तो चलिए बिना आपका समय खराब किये हम माइकल जैक्सन के बारे में शुरू से जानते हैं। माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त 1958 को अमेरिका के गैरी नाम के शहर में हुआ था।
उनके पिता का नाम जोसेफ वॉल्टर जैक्सन था जो यूएस स्टील कंपनी में काम करते थे और साथ ही साथ थोड़े पैसों के लिए एक छोटे से बैंड फॉल्कन में गिटार भी बजाते थे। माइकल की मां कैथरीन को भी म्यूजिक काफी पसंद था और इसीलिए शुरू से ही उन्होंने अपने बच्चों को भी म्यूजिक सीखने के लिए इनकरेज किया। जैक्सन अपनी तीन बहनों और पांच भाइयों के साथ बड़े हुए|
MICHAEL JACKSON CARRIER
MICHAEL JACKSON 1964 में बड़े भाइयों द्वारा मिल कर बनाए हुए बैंड जैक्सन ब्रदर्स बैंड में शामिल हो गए। उस समय माइकल जैक्सन का उम्र केवल पांच साल था। माइकल के बैंड में आ जाने के बाद जैक्सन ब्रदर्स ने अपने बैंड का नाम बदलकर जैक्सन फाइट कर दिया। उसके बाद माइकल ने अगले कुछ सालों तक अपने भाइयों के साथ बहुत सारे क्लब में परफॉर्म किया।
1968 में माइकल ब्रदर्स ने मोटिवेट रिकॉर्ड्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और तब उनके पूरे परिवार को गैरी सिटी को छोड़कर लॉस एंजिल्स शिफ्ट होना पड़ा। अगले ही साल मोटिवेट रिकॉर्ड्स ने उनका पहला एलबम 1969 में डायना रॉस प्रजेंट द जैक्सन फायर रिलीज किया जिसके सभी गानों को दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस एलबम को रिलीज करते समय MICHAEL JACKSON केवल 11 साल के थे।
अगले ही साल मोटर ऑन रिकॉर्ड के साथी जैक्सन फाइव ने एबीसी एलबम रिलीज किया और इस एलबम का आई वांट टू बैक सॉन्ग रिलीज होते ही हिट हो गया। यह गाना सिर्फ एक हफ्ते के अंदर ही बिलबोर्ड की हॉट में फर्स्ट पोजिशन पर आ गया। लगातार दो हिट के बाद अब बारह साल के MICHAEL JACKSON पूरे विश्व में बहुत तेजी से फेमस होने लगे थे। अब जैक्सन फैमिली पर भी पैसों की बारिश हो चुकी थी और फिर वे मई 1971 में दो एकड़ वाले बड़े से घर में रहने के लिए कैलिफोर्निया शिफ्ट हो गए।
1972 से 1975 तक माइकल ने मोटू के साथ मिलकर चार सोलो एलबम भी निकाले जिसमें 24 जनवरी 1972 को रिलीज किया हुआ गौड़ टू बी देयर और चार अगस्त को रिलीज किया हुआ मैन एलबम बहुत बड़ा हिट गया
1979 में माइकल ने एपिक रिकॉर्ड के साथ अपना पहला सोलो एलबम आफ द वॉल निकाला जिसकी सात मिलियन कॉपियां बिकी। लेकिन माइकल की सबसे बड़ी सफलता 1982 में एपिक रिकॉर्ड के साथ रिलीज की गई थ्रिलर एलबम के साथ आई जिस एलबम ने अकेले MICHAEL JACKSON को सात ग्रैमी और आठ अमेरिकन म्यूजिक एवार्ड के साथ साथ बहुत सारे एवार्ड दिलवाए।
एलबम सभी रिकॉर्ड को तोड़ कर दुनिया भर में उस समय तक का सबसे बेस्ट एलबम बन गया। एलबम ने 65 मिलियन कॉपियों की बिक्री की और अमेरिका में उसे डबल डायमंड का पोजिशन दिया गया।
जैक्सन ने अपनी म्यूजिक करियर में 13 बार ग्रैमी अवॉर्ड और 26 बार अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड जीता है। इसके अलावा उनके नाम 39 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और18 वल्र्ड म्यूजिक अवार्ड जैसी सैकड़ों उपलब्धियां हासिल की।
MICHAEL JACKSON PERSONAL LIFE
अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो बार शादी की। पहली बार 1994 में उन्होंने लीसा मैरी के साथ शादी की लेकिन ये ज्यादा दिनों तक नही टिक सकी और दोनों ने 1996 में तलाक ले लिया। फिर अगले साल 1997 में उन्होंने अपने लंबे समय की दोस्त डेबी रो से शादी की और फिर डेबी से माइकल को दो बच्चे हुए। माइकल जोसेफ जैक्सन जूनियर और पेरिस जैक्सन। लेकिन यह शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और 1999में वे अलग हो गए।
दोस्तो MICHAEL JACKSON की जिंदगी एक तरफ कामयाबी की लंबी दास्तान सुनाती है तो दूसरी तरफ बहुत सारे विवादों से भी घिरी हुई है। 1994 में उन पर एक बच्चे के साथ यौन शोषण का आरोप लगा तो उनकी छवि को जबरदस्त नुकसान पहुंचा। उन्होंने अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया जिसके चलते बार बार उनका लुक बदलता रहा। हालांकि जैक्सन ने केवल दो बार प्लास्टिक सर्जरी करवाने की बात स्वीकार की थी।
मार्च 2009 में माइकल ने घोषणा की कि वह कम से कम दस बार लंदन के ओटू एरिना में कंसर्ट करेंगे और यह उनका आखिरी कंसर्ट होगा लेकिन इससे पहले कि वो कंसर्ट कर पाते 25 जून 2009 को लॉस एंजिल्स में स्थित अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। दोस्तों दुनिया से तो माइकल जैक्सन विदा हो चुके हैं पर लोगों के दिलों से नहीं।
आज भी वह बिकते हैं। उनकी सालाना कमाई 16 करोड़ डॉलर यानी 9.8 अरब रुपए है।आपको जानकर हैरानी होगी कि माइकल की मरने की खबर गूगल पर सिर्फ 10 मिनट में 8 लाख से ज्यादा लोगों ने सर्च किया था और फिर हैवी ट्रैफिक की वजह से गूगल का इंजन क्रैश हो गया था
एक सामान्य से परिवार में जन्म लेने वाले माइकल ने 50 साल की अपनी लाइफ में दिखा दिया कि अगर दिल से हमने कुछ चाह लिया तो कुछ भी असंभव नहीं रह जाता।आपको ये कहानी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

0 टिप्पणियाँ