Anjana Om Kashyap Biography hindi | अंजना ओम कश्यप के जीवनी के बारे में हिंदी में

 
Anjana Om Kashyap Biography hindi

Anjana Om Kashyap Biography

हेलो दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है एक महिला पत्रकार की जो अपने तीखे सवालो से अच्छे अच्छो की बोलती बंद करने वाली जानी मानी और प्रसिद्ध  पत्रकार अंजना ओम कश्यप आज की।


अंजना ओम कश्यप आज किसी परिचय की मोहताज नहीं ।अगर बात पत्रकारिता की हो और अंजना ओम कश्यप का नाम ना आये तो ऐसा भला कैसे हो सकता है पत्रकारिता में अपनी अमिट छाप छोडने वाली अंजना अपने स्मार्ट लुक, ड्रेसिंग सेंस और अपने तेजतर्रार और तीखे तेवर के लिए जानी जाती है।  जो आज तक न्यूज़ चैनल में एंकर और समाचार प्रस्तुतकर्ता है।


Anjana Om Kashyap भारत के सबसे सफल और प्रसिद्ध पत्रकारों में से एक है।अंजना का जन्म 12/06/1975  बिहार [वर्त्तमान  में झारखण्ड ] राज्य के रांची  एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। 


उनके पिता का नाम ओम प्रकाश तिवारी है। जो कि पूर्व शिक्षा अधिकारी रह चुके हैं। अंजना ने अपनी स्कूली पढ़ाई रांची के लोरेटो कान्वेंट स्कूल  से पूरी की। अंजना ने वनस्पति विज्ञानं में स्नातक किया है।और  पत्रकारिता से लगाव के कारण वर्ष 2002 में जामिया मिलिया इस्लामिक यूनिवर्सिटी दिल्ली  से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया।


Anjana Om Kashyap Carrier- 


वर्ष 2003 में दूरदर्शन चैनल  पर आँखों देखी कार्यक्रम से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुवात की उसके बाद Anjana Om Kashyap ने ज़ी न्यूज़ ज्वाइन कर लिया 5 वर्षो तक ज़ी न्यूज़ में कार्य करने के पश्चात् उन्होंने वर्ष 2007 में न्यूज़ 24 ज्वाइन कर लिया


कुछ समय के बाद अंजना स्टार न्यूज़ के साथ जुड़ गई बाद में इन्होने आज तक ज्वाइन कर लिया और फिलहाल ये आज तक में न्यूज़ एंकर और समाचार प्रस्तुतकर्ता है  वह टाइगर ज़िंदा है, सुल्तान फिल्मो में भी काम कर चुकी है आज हर वो लड़की  जो पत्रकार बनना चाहती है अंजना की तरह बनना चाहेगी पर अंजना जैसा पत्रकार बनना कोई  आसान काम नहीं है अंजना आज जिस मुकाम पर है वो अपनी मेहनत और इतने वर्षो के अनुभव से है।    


Achievements-  


वर्ष 2003 से पत्रकारिता में शुरुआत की तब से लेकर आज तक

Anjana Om Kashyap  ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने करियर में कई उपलब्धिया और प्रसिद्धि हासिल की। अपनी पत्रकारिता और अच्छी न्यूज़ एंकरिंग के लिए कई अवार्ड से नवाजा जा चूका है।


नेशनल टेलीविज़न अवार्ड  फॉर बेस्ट रिपोर्टर तथा वर्ष 2014 में इंडियन टेलीविज़न अकादमी द्वारा बेस्ट एंकर का अवार्ड दिया गया|तथा 2015 में ENBA द्वारा बेस्ट एंकर का अवार्ड मिला इंडिया टुडे चेयरमैन  एक्सीलेंस  अवार्ड  तथा एक्सीलेंस  इन  जर्नलिज्म  बी  PHD चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अवार्ड मिला


Personal Life-      

वर्ष 1995 में Anjana Om Kashyap की शादी  अंडमान और निकोबार द्वीप पुलिस कैडर के अधिकारी  मंगेश कश्यप के साथ हुई।  मंगेश 2016 से  दिल्ली पुलिस  उपायुक्त है  उनके एक बेटा और एक बेटी है।

Moral-    

आज पुरे भारत में अंजना के प्रसंशक है  Anjana Om Kashyap आज नारी जाती के लिए प्रेरणा का स्रोत है।  एक महिला यदि चाहे तो वह अपने बुते पर कुछ  भी हासिल कर सकती है वह आधुनिक भारत में किसी भी पुरुष से कही पर भी कमतर नहीं है।महिला सशक्तिकरण के लिए एक आर्टिकल था इसे अपना अमूल्य समय देने के लिए आपका ह्रदय से आपका धन्यवाद।      

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ