दोस्तों आज मैं बात करने जा रहा हूं रिलाइंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और कंपनी के सबसे बड़े शेयर होल्डर मुकेश अंबानी की। जो आज के समय में भारत के सबसे अमीर आदमी हैं। दोस्तो कहा जाता है कि मुकेश अंबानी की हर मिनट की कमाई लगभग 2 लाख 35 हजार रुपए है। फोर्ब्स लिस्ट के अनुसार अगस्त 2016 में लगभग 22.2 अरब डॉलर की निजी संपत्ति के साथ मुकेश दुनिया के 36वें सबसे अमीर आदमी हैं।
मुकेश अंबानी के नेतृत्व में ही रिलांयस ने भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में से एक रिलाइंस लिमिटेड की स्थापना की और उन्हीं की रिलांयस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड ने अपनी लॉन्चिंग के साथ ही टेलीकॉम जगत में तहलका मचा दिया।
जियो पहले ही दिन से देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में शुमार हो गई। वे इंडियन प्रीमियर लीग की टीम मुम्बई इंडियंस के मालिक भी हैं। दुनिया के सबसे महंगे मकानों की लिस्ट में मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया सबसे ऊपर है जिसकी कीमत करीब 2 अरब डॉलर है।
इस घर के बारे में मैं आपको इसी पोस्ट में आगे डिटेल में बताऊंगा। लेकिन उससे पहले चलिए हम मुकेश अंबानी के जीवन को शुरू से जानते हैं। मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को यमन के अदेन शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम धीरूभाई अंबानी और मां का नाम कोकिला बेन था।
मुकेश अंबानी के अलावा उनके एक छोटे भाई अनिल अंबानी और दो बहनें दीप्ति सलगांवकर और नीना कोठारी भी हैं। मुकेश की प्रारंभिक शिक्षा मुम्बई के पिड़ावा रोड पर स्थित हिल राज हाई स्कूल में हुई। इसी स्कूल में उनकी छोटे भाई अनिल अंबानी भी पढ़ते थे।
मुकेश ने इस क्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी माटुंगा से केमिकल इंजीनियरिंग में बैचलर आफ इंजीनियरिंग की डिग्री ली और फिर आगे की पढ़ाई के लिए स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। लेकिन एक साल के बाद ही अपने पिता धीरूभाई अंबानी की मदद करने के लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी
और फिर 1980 में लाइसेंस मिलने के बाद पॉलिस्टर मैनुफैक्चरिंग के कारखानों को संभालने में लगे। मुकेश अंबानी के नेतृत्व में ही रिलायंस ने रिलायंस इन्फोकॉम लिमिटेड की स्थापना की जिसे अब रिलांयस कम्यूनिकेशन लिमिटेड के नाम से जाना जाता है। मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो इंफोकॉम ने अपनी लॉन्चिंग के साथ ही टेलिकॉम जगत में तहलका मचा दिया।
सितंबर 2016 में इसने फोरजी डेटा सेगमेंट में अपनी सर्विस शुरू की और केवल 170 दिनों में इसके 10 करोड़ ग्राहक हो गए। मुकेश अंबानी ने जामनगर गुजरात में विश्व की सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफायनरी की स्थापना करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो 8 मार्च 1985 को मुकेश अंबानी का विवाह नीता अंबानी से हुआ। उनके तीन बच्चे भी हैं। आकाश ईशा और अनंत। चलिए दोस्तो अब बात कर लेते हैं मुकेश अंबानी के आलीशान घर अंतिलिया की।
फोर्ब्स के अनुसार मुकेश अंबानी का मुम्बई स्थित अंतिलिया घर दुनिया का सबसे महंगा घर है। इसे बनाने में करीब 2 अरब डॉलर की लागत लगी है। अंबानी का यह घर चार लाख स्क्वेयर फीट में बना है। वैसे तो यह 27 फ्लोर्स का है
लेकिन इसके कुछ फ्लोर्स की ऊचाई सामान्य से दोगुनी है। तो ऐसे में बिल्डिंग करीब करीब 40 फ्लोर वाली बिल्डिंग के बराबर ऊँची है। यह मुम्बई में अल्ट्रा माउंट रोड पर स्थित है जो दुनिया की सबसे महंगी आवासीय स्थलों में एक है।
मकान में छह मंजिला पार्किंग और हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए तीन हैलीपैड भी हैं और इसके रख रखाव के लिए वहां करीब 600 इम्प्लॉइज काम करते हैं। दोस्तो देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार मुकेश अंबानी की कंपनीज भी सुनने से शुरू होकर शिखर तक पहुंची
इसके पीछे उनके पिता धीरूभाई अंबानी की सोच थी और अपने पिता से मिले हुनर को मुकेश बखूबी अपना रहे हैं। धीरूभाई एक टीचर की तरह थे और मुकेश एक लड़के की तरह नहीं बल्कि हमेशा उनसे स्टूडेंट के रूप में बिजनेस के गुण सीखते रहे। दोस्तो मुझे उम्मीद है कि मुकेश अंबानी के इस जीवन से आपको प्रेरणा मिलेगी और आप भी अपने जीवन में जरूर सफल होंगे।

0 टिप्पणियाँ