Kangana Ranaut biography in Hindi | कंगना रानोत के जीवनी के बारे में हिंदी में

Kangana Ranaut biography


Kangana Ranaut biography

दोस्तों ने नेपोसितम नहीं बल्कि खुद के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली कंगना को आज कौन नहीं जानता। आज हम बात करेंगे Kangana Ramaut Biography के बारे में कंगना अपनी शानदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली कंगना ने हमेशा ही खुद के मेहनत पर विश्वास किया और फिर बहुत सारे परेशानियों को झेलने के बाद देर ही सही लेकिन फिल्म जगत में राज किया। हां वैसे तो आजकल ऐक्टर और डायरेक्टर के बेटे और बेटियों ने टैलेंटेड लोगों के लिए जगह कहां ही छोड़ी है लेकिन कंगना ने रिश्तेदारों और घरवालों के साथ के बिना ही खुद के दम पर अकेले ही फिल्म जगत में सफलता पाई और फिर वहां अपने लाजवाब काम से उन्होंने ना सिर्फ अपने घरवालों का नाम रोशन किया बल्कि यह भी बता दिया कि एक छोटे से गांव से आने के बाद भी अपने टैलेंट से बॉलीवुड में कुछ बड़ा किया जा सकता है। 


और पढ़े रश्मिका मन्दाना के जीवन के बारे में


Kangana Ranaut Born

तो दोस्तो इस कहानी की शुरुआत होती है 23 मार्च 1987 से जब हिमांचल प्रदेश के एक छोटे से गांव भामला में कंगना रनौत का जन्म हुआ। 


Kangana Ranaut Family

उनके पिता का नाम अमरदीप रनौत है जोकि एक बिजनसमैन है। साथ ही उनकी मां का नाम आशा रनौत है जोकि एक स्कूल टीचर के तौर पर काम करती है। इसके अलावा उनकी एक छोटी बहन भी हैं जिनका नाम रंगोली है और वह 2014 से ही कंगना के मैनेजर के तौर पर काम करती हैं। 


Kangana Ranaut Childhood

हालांकि दोस्तों बचपन से ही Kangana Ranaut अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती थी क्योंकि जब छोटी उम्र में उनके पिता उनके भाई अक्षत के लिए खिलौने में बंदूक लाया करते थे तब वह कंगना के लिए डॉल लाते। लेकिन कंगना हमेशा से ही इस भेदभाव का विरोध करती है और इसीलिए जो खिलौना उनके भाई के लिए लाया जाता सेम वही खिलौना कंगना को भी दिया जाता। और फिर इसी तरह से डीएवी स्कूल चंडीगढ़ से उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई की। हालांकि स्कूल में उन्हें साइंस सब्जेक्ट सबसे ज्यादा पसंद था लेकिन अपने माता पिता के सपने के लिए उन्होंने डॉक्टर की पढ़ाई करने का फैसला लिया। हालांकि टेस्ट में फेल हो जाने के बाद उन्होंने फिर से अपना फैसला बदला और किसी दूसरे फील्ड में करियर बनाने का फैसला किया। हालांकि वह फील्ड क्या होगा अभी तक उनके दिमाग में कुछ भी नहीं था 



Kangana Ranaut Career

और फिर तभी 16 साल की उम्र में वह दिल्ली चली गयीं लेकिन वहां पर जाने के बाद अचानक ही एक मॉडलिंग एजेंसी ने उनके अंदाज और लुक से प्रभावित होकर उन्हें मॉडलिंग के क्षेत्र में काम करने का सलाह दिया। हालांकि मॉडलिंग असाइनमेंट्स कुछ करने के बाद से कंगना को यह लगने लगा कि क्रिएटिविटी के लिए इस फील्ड में कोई खास जगह नहीं है और इसी वजह से मॉडलिंग का काम छोड़कर उन्होंने एक एक्ट्रेस बनने का सपना देख लिया और फिर अरविन्द गौड़ नाम के एक जाने माने थियेटर डायरेक्टर ने उन्हें ट्रेनिंग दी और फिर एक्टिंग सीखने के साथ साथ कंगना ने कई सारे थियेटर वर्कशॉप्स में भी पार्टिसिपेट किया और दोस्तों थियेटर वर्कशॉप्स में काम करते समय Kangana Ranaut के एक्टिंग की खूब सराहना भी की गई और ऐसे ही एक समय की बात है जब एक मेल आर्टिस्ट किसी वजह से शो में नहीं आ पाया था। तब कंगना ने उसकी जगह पर परफॉर्मेंस दी और यहां मानो उन्होंने लोगों को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना दिया। 


और पढ़े Harshvardhan Jain के जीवन के बारे कुछ रोचक बाते


हांलाकि दिल्ली में कुछ साल बिताने के बाद वह फिल्मों में काम करने के लिए मुम्बई आ गयीं लेकिन यहां आने के बाद भी उन्होंने आशा चंद्रा के फिल्म इंस्टीट्यूट में कुछ महीनों तक एक्टिंग सीखी। हालांकि टैलेंटेड होने के बावजूद भी फिल्म जगत में काम इतनी आसानी से कहां मिलने वाला क्योंकि नेपोसितम ने तो हजारों टैलेंटेड लोगों के टैलेंट को दबाकर रखा है और दोस्तों कितने टैलेंटेड लोगों ने तो इसी चक्कर में ही अपनी जान भी गवां दी। Kangana Ranaut ने कई साल तक मुम्बई के गलियों में चक्कर लगाए लेकिन कभी उन्हें उनकी खराब इंग्लिश बोलने की वजह से रिजेक्ट कर दिया जाता तो कभी सलेक्ट किए जाने के बाद भी किसी बड़े एक्टर और डायरेक्टर की बेटी आकर उनकी जगह ले लेती और दोस्तों। इस समय कंगना के घर वाले और रिश्तेदारियों नाराज थे क्योंकि वह इस इंडस्ट्री में कंगना रानाउत को नहीं देखना चाहते थे। साथ ही कंगना भी अब अपने माता पिता की सहायता लेना बंद कर चुकी थी। 


Kangana Ranaut Movies

हालांकि काफी सारे स्ट्रगल के बाद से आखिरकार उन्हें 2006 की फिल्म गैंगस्टर में सिमरन का किरदार निभाने का मौका मिला और यहां पर उन्होंने अपनी एक्टिंग का ऐसा छाप छोड़ा कि वह इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू के अवार्ड से नवाजी गई और फिर आगे इसी साल उन्हें वो लम्हे नाम के एक फिल्म में भी काम करने का मौका मिल गया था। हालांकि उन्हें आगे चलकर लाइफ इन मैट्रो फैशन राज़ मिस्टिक ऑटोनोमस क्वीन तनु वेड्स मनु तनु वेड्स मनु रिटर्न्स सिमरन और मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी जैसी फिल्मों से पहचान मिली लेकिन उसको यह फिल्मों की पूरी लिस्ट तो नहीं है दोस्तों इन्हीं सभी मूवीज को करने के बाद से कंगना रानावत अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से। लोगों के दिलों पर राज करने लगीं साथी उन्हें फैशन क्वीन और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स फिल्म के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है 


और पढ़े नेहा कक्कड़ के जीवन के बारे में


Kangana Ranaut Award

दोस्तो इतनी कम उम्र में इस एवार्ड को तीन बार अपने नाम करना बहुत ही बड़ी बात है। इसके अलावा उन्होंने 4 फिल्मफेयर अवार्ड भी गैंग्स्टर फैशन क्वीन और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए भी हासिल किए हैं। हालांकि दोस्तो आजकल Kangana Ranaut सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से अपने स्टेटमेंट के लिए काफी चर्चे में हैं और उन्होंने बॉलीवुड की पूरी पोल खोल कर रख दी है तो उनके विचार आपको कैसे लगते हैं। हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ